फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वास से भरा सामूहिक होना चाहिए निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से चल रहा दो दिवसीय जिला कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग गुरुवार को संपन्न हो गया। दूसरे दिन प्रक्षिक्षण वर्ग में तृतीय सत्र में हमारी कार्यपद्धति विषय पर प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बडी पार्टी है तो इसका सबसे बड़ा श्रेय हमारी अनुशासित कार्य पद्धति को जाता है। कार्यकर्ताओं को आम जनमानस के साथ संवाद को बढ़ाना होगा और लोगों का विश्वास जितना होगा। हमारी सक्रियता जितनी अधिक होगी हमारा लक्ष्य उतना ही करीब होगा। हमारा निर्णय पारस्परिक विश्वास से भरा तथा सामूहिक होना चाहिए। हमारे अंदर सहयोग की भावना जितनी मजबूत होगी हमारी स्वीकार्यता उतनी ही बढ़ेगी। क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय ने कहा कि पार्टी का मूलभूत सिद्धांत राष्ट्रवाद तथा एकात्म मानववाद है। हमारी राजनीति मूल्य आधारित है। एकात्ममानववाद अंतिम व्यक्ति के उत्थान की विचार धारा है और यही हमारा ध्येय भी है। स्वदेशी की विचारधारा हमारी विचार धारा है। पंचम सत्र में जिलाध्यक्ष ने पार्टी की आगामी योजनाओं के बारे में विधिवत चर्चा की। प्रशिक्षण वर्ग का समापन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि हमें अपने संगठन को समावेशी बनाए रखना है। इस अवसर पर समस्त जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चो के अध्यक्ष तथा प्रकल्प व प्रकोष्ठ के संयोजक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें