नदवासराय के रजपुरा स्थित यूनियन बैंक में विकलांग को पैसा न देने के बाद जुटी पुलिस और ठेले पर सवार ?
- फोटो : MAU
वलीदपुर। नदवासराय बाजार स्थित एक बैंक में एक दिव्यांग युवती को उसके खाते में आई राशि को बैंक प्रबंधक द्वारा दिए जाने से मना कर दिया। जिस पर युवती ने हंगामा करते हुए इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस की फटकार के बाद बैंक प्रबंधन ने युवती को राशि दी। इस घटना को लेकर दिन भर बाजार में चर्चा होती रही। विकास खण्ड बड़रांव क्षेत्र स्थित रजपुरा गांव निवासिनी दिव्यांग अनीता पुत्री रामाधार सोनकर गुरुवार की दोपहर अपने खाते से विकलांग पेंशन का पैसा निकालने ठेलागाड़ी के सहारे यूनियन बैंक की शाखा रजपुरा मे परिवार के साथ पहुंची। जहां बैंक में पहुंचकर उसके द्वारा पैसा निकालने के लिए विड्राल फार्म मांगा जिसपर उपशाखा प्रबंधक ने पैसा देने से इनकार करते हुए अभद्रता पूर्वक परिजनों को फटकार लगाकर ब्रांच से बाहर निकाल दिया। इससे नाराज युवती ने हंगामा करते हुए 100 डायल पर फोनकर सूचना दी। सूचना पाकर मौकेपर पहुंची पुलिस ने दिव्यांग युवती की बात सुनकर उपशाखा प्रबंधक को फटकार लगाते हुए लीगल वे पर पैसा देने की बात कहा। तब जाकरअपने को फसता देख उपशाखा प्रबंधक ने बिकलांग यूवती को उसके खाते का धन दिया। वहीं घटना को लेकर स्थानीय व्यापारी आनंद बरनवाल,पंकज शर्मा, धीरज दुबे, हरेंद्र चौहान, रवि कुमार का कहना हैकि शाखा मे लेनदेन करने पहुंचने पर प्रबंधक अभद्रता का प्रयोग कर हम ग्राहकों को बराबर आहत करते हैं। अगर बैंक द्वारा उपशाखा प्रबंधक के कार्यशैली मे सुधार नहीं लाया गया तो शाखा पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।