फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शपथ लें, प्लास्टिक नहीं करेंगे इस्तेमाल

विज्ञापन
नगर के डीसीएसके पीजी कालेज के छात्रसंघ उद्घाटन समारोह को संबोधित करते मुख्य अतिथि वनमंत्री दारा - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर स्थित डीसीएसके पीजी कालेज परिसर में बुधवार को आयोजित छात्रसंघ उद्घाटन समारोह में प्रदेश के वनमंत्री दारा सिंह चौहान ने छात्रों से प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की शपथ दिलाई। उन्होेंने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का आह्वान भी किया। बतौर मुख्य अतिथि वन मंत्री ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के लिए सभी लोगों को संकल्प लेने की जरुरत है। प्लास्टिक नष्ट नहीं होती है। इसका जीवन स्तर पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इससे होने वाले नुकसान के प्रति आम लोगों को जागरुक करने की जरूरत है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करने के लिए छात्रों का आह्वान किया। विधायक श्रीराम सोनकर ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए छात्रों को आगे आने की जरूरत है। कालेज के प्राचार्य डॉ. एके मिश्र ने कहा कि छात्रों को राजनीति करने के साथ ही पढ़ाई पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कहा कि पौधरोपण से ही पर्यावरण प्रदूषण को रोका जा सकता है। छात्रों द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की जो शपथ ली गई है। उसको अपने जीवन में उतारने की जरूरत है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय, छात्र नेता सुधांशु सिंह, अशोक कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षक तथा छात्र छात्राएं शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें