मधुबन। तहसील मधुबन बार एशोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिएनामांकन के पहले दिन अध्यक्ष, मंत्री सहित विभिन्न पदो के लिए कुल पांचलोगों ने नामांकन किया। वही दूसरे दिन मंत्री सहित विभिन्न पदो के लिए आठ अन्य लोगों ने नामांकन किया । पर्चा वापसी शनिवार तक होगा। चुनाव अधिकारी अखिलेश पांडेयने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए जगदीश सिंह और धनंजय पांडेयतथा मंत्री पद के लिए प्रमोद यादव और कृष्ण मुरारी ,हसीन अहमद, प्रदीप कुमार ने पर्चा दाखिल किया है ।वही कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अजय कुमार यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अभय नारायण मौर्य, सहमंत्री पद के लिए प्रदीप मिश्रा,संयुक्त मंत्री लाइब्रेरी सत्येन्द्र नाथ पाण्डेय, संयुक्त मंत्री प्रशासन अविनाश कुमार मल्ल, कोषाध्यक्ष के लिए राणा प्रताप सिंह व आडिटर के लिए संजय यादव ने नामांकन किया। उन्होंने बतायाकि 16 नवम्बर को फार्मो की वापसी होगी । मतदान 26 नवंबर 2019 को तथा उसी दिन मतगणना संपन्न होगा।नामांकन को लेकर तहसील परिसर में दिनभर गहमा गहमी बनी रही।