फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान में हर्षित अव्वल

विज्ञापन
घोसी में ग्लोबल स्पीकिंग इंग्लिश द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में स्थान पाने वालों को सम्मानित कर? - फोटो : MAU
विज्ञापन
घोसी। अल हफीजुल्लाह ट्रस्ट की तरफ से घोसी नगर के मझवारा मोड़ स्थित जूनियर हाईस्कूल घोसी के प्रांगण में रविवार को समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अव्वल आए प्रतिभागियों को पूर्व विधायक सुधाकर सिंह एवं क्षेत्राधिकारी घोसी अभिनव कन्नौजिया ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किय। साथ गरीबों को कंबल भी बांटा। प्रतियोगिता में हर्षित अव्वल रहे। प्रतियोगिता में दोहरीघाट स्थित चौधरी कलपू यादव इंटर कालेज के कक्षा आठ के छात्र हर्षित कुमार यादव प्रथम को साइकिल, स्वामी विवेकानंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय घोसी की कक्षा11 की छात्रा जूही मद्देशिया द्वितीय को पंखा एवं कृष्णा इंटर कॉलेज कोइरियापार के हिमांशु चौहान तृतीय स्थान को उपयोगी समान देने के साथ स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पूर्व विधायक सुधाकर सिंह एवं क्षेत्राधिकारी घोसी अभिनव कन्नौजिया ने कहा कि ज्ञान प्राप्त करने के लिए निरंतरता बनाए रखें । प्रतियोगिता हमें ज्ञान अर्जित करने की प्रेरणा देती है। समारोह में 30 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के डायरेक्टर मुहम्मद असदुल्लाह खान ने आभार प्रकट जताया। इस अवसर पर प्रबंधक जरीना खातून, मुहम्मद मुजफ्फर हुसैन, मुहम्मद मुजम्मिल खान ,बुद्धिसेन मौर्य, अब्दुल मन्नान खान, खुर्शीद खान, हरिकृष्ण उर्फ पज्जु मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें