पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेसवार्ता कर पकड़े गए तीन बदमाशों के बारे में जानकारी देते साथ ही ब?
- फोटो : MAU
मऊ। चिरैयाकोट और रानीपुर के प्रयास से जिला पुलिस ने गुरुवार को एक और बड़ी सफलता हासिल कर डी नाइन गिरोह के पच्चीस हजार के ईनामियां सहित तीन बदमाशों को दबोचा। पकड़े गए बदमाशों में दो जिले के हैं, लेकिन प्रदीप उर्फ विक्की भदोही जिले के चौरी थाने के डोमनपुरा गांव का प्रधान है। पुलिस की इस सफलता का खुलासा एसपी अनुराग आर्य ने गुरुवार की दोपहर पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन कर किया। एसपी के अनुसार पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने चार लाख 80 हजार रुपया के साथ तीन असलहा, कारतूस और एक बाइक बरामद की। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि बीते पकड़ गए तीनों बदमाशों में राहुल राजभर पुत्र ओमकार मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के देवसीपुर गांव का निवासी है, साथ ही पच्चीस हजार का ईनामी है। इसके अलावा प्रदीप उर्फ विक्की पुत्र हरिशंकर भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के डोमनपुरा गांव का निवासी और प्रधान है। तीसरा रमेश यादव उर्फ बाबा पुत्र रामसमुझ यादव वाराणसी जिले के जंसा थाना क्षेत्र के खेमापुर गांव का निवासी है। एसपी के अनुसार मुठभेड़ में मारे गए हरिकेश यादव उर्फ मास्टर तथा मंगलवार को मुहम्मदाबाद में हुई मुठभेड के दो पुलिस की गोली से घायल होकर दबोचे गए अरुण दाढी के साथी है। इस गैग का लीडर विनोद उर्फ लालू यादव की अब पुलिस को तलाश है। एसपी ने बताया कि विनोद उर्फ लालू का ईनाम बढ़ाकर एक लाख रुपया कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक की मानें तो मुठभेड़ में मारा गया हरिकेश यादव, फरार लालू और पकड़े गए अरुण उर्फ दाढी सहित अन्य ने मिलकर पूर्वांचल के कई जिलों में लूट हत्या रंगदारी मांगने की घटना को अंजाम दिया है।