फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका ने ही घर बुलाकर प्रेमी के सीने में मार दी थी गोली

विज्ञापन
खुलासा:घोसी के पकड़ी बुजुर्ग गांव में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस लाइन में खुलासा करते ए? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। घोसी के पकड़ी बुजर्ग गांव में प्रेमिका ने ही अपने घर बुलाकर प्रेमी के सीने में गोली मारकर हत्या कर दिया था। प्रेमी की लाश को उसने अपने भाई की मदद से घर के पीछे आलू के खेत में फेंकवा दिया था। प्रेमिका ने प्रेमी की शादी हो जाने के बाद पत्नी से किसी तरह का संबंध न रखने का वादा कराया था। लेकिन शोधन शादी हो जाने के बाद अपनी पत्नी के साथ सामान्य संबंध रखे हुए था। इससे प्रेमिका बिफरी हुई थी। उसने पूरी तैयारी के साथ प्रेमी को फोन करके अपने घर बुलाया और छत पर ले जाकर उसके सीने में गोली मार दी। इस हत्या का खुलासा शुक्रवार को एएसपी एसके श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता के दौरान किया। बताया कि पकड़ी बुजर्ग निवासी शोधन और हत्यारोपी रिंकी का संबंध दस सालों से था। तब दोनों अविवाहित थे। बाद में रिंकी की शादी हो गई हालांकि किन्हीं कारणों से ससुराल वालों ने रिंकी को छोड दिया। इधर एक साल पूर्व शोधन की भी शादी हो गई। लेकिन दोनों के सबंध बरकरार रहे। एएसपी ने बताया कि रिंकी ने प्रेमी से वादा किया था कि उसकी शादी भले ही हो गई है लेकिन वह अपनी पत्नी से संबंध नहीं रखेगा। शोधन जब भी महाराष्ट्र से घर आता रिंकी उसे बुला लेती थी और इस तरह शोधन की जिंदगी दो राहे वाली हो गई थी। पुलिस की जांच के अनुसार, शोधन के अपनी पत्नी से मधुर संबंध रिंकी सहन नहीं कर सकी और उसने वादा खिलाफी के लिए शोधन से प्रतिशोध लेने की ठान ली। उसने तमंचे का जुगाड़ किया और गोरखपुर में मिठाई बेचने वाले अपने भाई रविंद्र को भी बुला लिया। बुधवार की शाम को प्रमिका ने शोधन को फोनकर अपने घर बुलाया और छत पर ले गई। वहां दोनों के बीच इसी बात को लेकर बहस हो गई और रिंकी ने गोली उसके सीने में उतार दी। मौके पर ही शोधन ने दम तोड़ दिया। भाई की मदद से रिंकी ने शव घर के पिछवाड़े फेंकवा दिया और परिवार वालों के साथ घर में ताला बंद कर फरार हो गई। इस आपाधापी में वह शोधन का मोबाइल वहीं छोड़ गई। इससे पुलिस अपराधियों तक पहुुुच गई। एएसपी ने बताया कि थानीदास मोड़ पर वह कहीं भागने के प्रयास में थे कि पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें