रानीपुर थाना क्षेत्र के पलिया गांव में मिट्टी की दीवाल गिरने से वृद्ध महिला की मौत के बाद मौजूद द?
- फोटो : MAU
रानीपुर। थाना क्षेत्र पलिया गांव में गुरुवार की रात एक घर की मिट्टी की दीवार अचानक गिर गई। दीवार के मलबे में दबकर 75 वर्षीय वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पलिया गांव निवासी नन्हकी (75) पत्नी स्वर्गीय रघुवीर राजभर गुरुवार की रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद घर के दरवाजे के सामने मिट्टी की दीवार वाले कमरे में सो रही थी। रात में दीवार अचानक भर-भराकर गिर गई । इससे वृद्ध महिला दीवार के मलबे के नीचे दब गई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिजन जाग गए और आनन -फानन मलबे के अंदर दबी वृद्ध महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी होने पर शु्क्रवार की सुबह मुकामी पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।