फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन के छत का गिरा मलबा, दो मजदूर घायल

विज्ञापन
घोसी में घटिया सामग्री के चलते निर्माणाधीन रेलवे बिल्डिंग की गिरी लम्बी बीम। - फोटो : MAU
विज्ञापन
घोसी। नगर के रेलवे स्टेशन के पुराने भवन को तोड़ कर बन रहे निर्माणाधीन भवन का बारजा गुरुवार की दोपहर गिर गया। जहां कार्य कर रहे दो मजदूर मलबा के नीचे आकर गिर गए। जिस समय हादसा हुआ उस समय दूसरे मजदूर खाना खा रहे थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद दोनों घायलों को सामुदायिक केंद्र में लाकर भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर घटना की जानकारी होने पर जिलाधिकारी ने घोसी तहसीलदार के नेतृत्व में जांच कमेटी का गठन कर रिपोर्ट मांगी है।बताते चले कि इंदारा घोसी- दोहरीघाट रेल मार्ग के आमान परिवर्तन के साथ पुराने रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म को तोड़ कर घोसी में नए रेलवे भवन, प्लेटफार्म का कार्य छह: माह से कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान कार्यदायी संस्था द्वारा घोसी रेलवे स्टेशन पर मुख्यभवन का निर्माण कार्य के क्रम में लंबे चौड़े भवन के निर्माण के क्रम में बारजा के लिए 12,13 ईट का पिलर बनाकर ढलाई किया गया था। गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे के कार्य के बाद मजदूर बारजा के पास खाना खाने के बाद पानी पीने के लिए चले गए। इस बीच पकड़ी बुजुर्ग निवासी रामबचन 55 पुत्र दुखंती तथा बनकराबुजुर्ग सुल्तानपुर निवासी विशाल 22 पुत्र मुसाफिर वहीं पर रह गए थे। इसबीच दस दिन पूर्व ही ढाला गया बारजा भरभरा कर गिर पड़ा। फलस्वरूप दोनों मजदूर घायल हो गए। जिसमे विशाल को गंभीर चोटे आई। उधर घटना की जानकारी होते ही कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार तथा कर्मचारी वहां से खिकस गए। उधर हादसे के बाद दोनों घायलों को दूसरे मजदूरों ने ऑटो से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी लाकर भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद विशाल की गंभीर स्थिति देखते हुए मऊ रेफर कर दिया। उधर निर्माण भवन का एक हिस्सा गिरने से दो मजदूरों के दबने की सूचना मिलते ही स्टेशन पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। उधर इस संबंध में उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह ने बताया कि यह बड़ी लापरवाही का मामला है। घटना की जानकारी जिलाधिकारी को दे दी गई। जहां उनके निर्देश पर तहसीलदार मिथलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में जांच कमेटी बना दी गयी है, इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें