चिरैयाकोट स्थित पीकेएस पब्लिक स्कूल मे लगे बाल मेला में स्टाल पर जुटी भीड़।
- फोटो : MAU
चिरैयाकोट। क्षेत्र के पीकेएस पब्लिक स्कूल पर रविवार को बाल मेला का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। स्वच्छता अभियान के तहत आयोजित मेले में छात्रों की ओर से खाने पीने के स्टालों के अलावा झूला, चरखी, खेल के सामानों आदि की दुकानें लगाई गईं थीं। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि पढ़ाई लिखाई के साथ मनोरंजन भी जरूरी है। इससे छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा का विकास होता है। स्कूलों में बेहतर साफ सफाई रखने में विद्यालय प्रबंध के साथ साथ बच्चो का भी दायित्व बनता है। कहा कि छात्र विद्यालय परिसर सहित आस पास में कूड़ा न रहने दें तथा विद्यालय को साफ सुथरा रखने में विद्यालय प्रबंधन का सहयोग करें। डीएम ने छात्रों से कहा कि प्लास्टिक का प्रयोग न करें उन्होंने प्लास्टिक के कुप्रभाव से होने वाले बीमारियों के सम्बन्ध में बताया। प्रबंधक परवेज अहमद खान ने आभार जताया।