फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau Firing: घर जा रहे युवक के सीने में मारी गोली, गंभीर हालत में आजमगढ़ रेफर, क्या है पूरा मामला ?

Tue, 24 Jan 2023 10:09 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना के खोदादादपुर गांव निवासी सुनील यादव 43 पुत्र जग्गी यादव अपने एक साथी के साथ चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के खरिहानी आया हुआ था। जहां वो देर शाम करीब साढ़े आठ बजे वह अपने एक साथी के साथ वापस गांव लौट रहा था। अभी वो खरीहानी मार्ग स्थित बड़हलगंज नहर पुलिया के पास पहुचा था।
विज्ञापन
Firing - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ में चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के बड़हलगंज नहर पुलिया के पास सोमवार की देर शाम साढ़े आठ बजे एक युवक को बदमाश ने गोली मार दी। गोली युवक के सीने में लगी, घटना का अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालात देखते हुए आजमगढ़ रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना के खोदादादपुर गांव निवासी सुनील यादव 43 पुत्र जग्गी यादव अपने एक साथी के साथ चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के खरिहानी आया हुआ था। जहां वो देर शाम करीब साढ़े आठ बजे वह अपने एक साथी के साथ वापस गांव लौट रहा था। अभी वो खरीहानी मार्ग स्थित बड़हलगंज नहर पुलिया के पास पहुचा था। इसी बीच एक बदमाश ने उसे रोका और वह कुछ समझ पाता जब तक उसे निशाना बनाते होली दाग दी। गोली उसके सीने में जा लगी। घटना के बाद बदमाश फरार हो गया। उधर घटना के बाद बाइक सवार युवक अपने  घायल साथी को घायल अवस्था में थाना लेकर पहुचा। जहां एसओ राजेश वर्मा ने उसे तत्काल आजमगढ़ ईलाज के लिए सरकारी वाहन से भिजवाया। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ मुहम्मदाबाद गोहना डॉक्टर अजय बिक्रम सिंह पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें