फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau Crime News: प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने तिराहा पर शव रखकर काटा बवाल

Fri, 04 Aug 2023 01:55 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

दसई पोखरा निवासी शकुंतला की तबियत खराब होने पर उसके परिजनों ने उसे मिर्जाहादीपुरा तिराहा स्थित एक निजी अस्पताल में लाकर भर्ती कराया था। जहां डाक्टरों ने उसकी जांच की,जहां पित्त की थैली में पथरी होने पर उसका आपरेशन किया गया था। इसके बाद डाक्टरों ने मरीज को डिस्चार्ज कर दिया था। जहां घर आने के बाद उसकी स्थिति और खराब हो गई।
विज्ञापन
प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के मिर्जाहादीपुरा तिराहा पर शुक्रवार की दोपहर में एक निजी अस्पताल में भर्ती एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने शव को तिराहा पर रखकर जाम लगा दिया। बीच सड़क मार्ग पर विरोध प्रदर्शन के चलते सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को इस मामले में दोषियों के विरुद्ध उचीत कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Gyanvapi ASI Survey: डॉ आलोक त्रिपाठी के हाथों में है सर्वे की जिम्मेदारी, जानिए- कौन हैं और कैसे बने एडीजी?
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र के दसई पोखरा निवासी शकुंतला की तबियत खराब होने पर उसके परिजनों ने उसे मिर्जाहादीपुरा तिराहा स्थित एक निजी अस्पताल में लाकर भर्ती कराया था। जहां डाक्टरों ने उसकी जांच की,जहां पित्त की थैली में पथरी होने पर उसका आपरेशन किया गया था। इसके बाद डाक्टरों ने मरीज को डिस्चार्ज कर दिया था। जहां घर आने के बाद उसकी स्थिति और खराब हो गई। जिसके बाद परिजन उसे शुक्रवार को नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां महिला मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पहले निजी अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक महिला के नाराज परिजनों ने शव को मिर्जहादीपुरा तिराहा पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों की मांग थी कि दोषी डॉक्टरों पर कार्रवाई की जाए। सूचना मिलने पर दक्षिणटोला एसओ मूृलचंद्र चौरसिया घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों की बात सुनी। साथ ही इस मामले को उच्चाधिकारियों से अवगत कराने के साथ जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजनों ने जाम समाप्त किया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें