नवरात्र, रमजान माह व झूलेलाल की जंयती को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज हो गई हैं। पर्वों को लेकर मंगलवार को एसडीएम मनोज पाठक और सीओ राजेश कुमार राय ने कोतवाली में धर्मगुरूओं, ग्राम प्रधानों और संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम व सीओ ने नियमानुसार लाउडस्पीकर बजाने व त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही किसी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने को कहा। इस मौके पर कोतवाल विमलेश कुमार, दरोगा मोहन प्रसाद, चौकी प्रभारी शिवमणि त्रिपाठी, सुरेश सिंह, शौकत चौधरी आदि रहे। संवाद