मधुबन (मऊ)। दुबारी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत रमऊपुर में रविवार की सुबह 11 बजे के लगभग पंचायत भवन के अधूरे निर्माण कार्य पूरा करने में लगे राजमिस्त्री की हैंडपंप में उतरे करंट के चलते मौत हो गई। बताया जाता है कि सौंदी गांव निवासी राजमिस्त्री सुग्गन राजभर (22) पुत्र प्रकाश राजभर निर्माण कार्य के दौरान प्यास लगने पर वह हैंडपंप पर पानी पीने पहुंचा था। जहां हैंडपंप से टुल्लू पंप जुड़े होने के चलते उसमें उतरे करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।