मऊ। भाकपा (माले) जिला कार्यालय पर सोशल डिस्स्टेसिंग का पालन करते हुए वामपंथी दलों के नेताओं की बैठक हुई। जिसमेे शिकागो के शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि लंबे संघर्ष और कुर्बानी के बाद हासिल अधिकारों को मजदूर विरोधी सरकारें एक-एक करके समाप्त करती जा रही हैं। कहा कि केंद्र सरकार और पूर्ववर्ती सरकार द्वारा जनविरोधी आर्थिक वैश्वीकरण और निजीकरण की नीतियों को आगे बढ़ा रही है। वक्ताओं ने कहा कि इसी दौर में श्रमिकों के आठ घंटे के कार्य दिवस को बढ़ाकर 12 घंटे करने की की साजिश रची जा रही है। बैठक में शमशुल हक़ चौधरी, वीरेंद्र कुमार, जयप्रकाश धूमकेतु, इसरा रजा, राजेश वर्मा, बिरजू, इंद्रदेव, अजीम खान, शेर मोहम्मद, राम बली शामिल रहे। अध्यक्षता रामू प्रसाद और संचालन बसंत कुमार ने किया। ब्यूरो