फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचतत्व में विलीन हो गए शहीद राजीव यादव

विज्ञापन
मधुबन तहसील के परसिया केशवपुर गांव में शहीद राजीव यादव उर्फ राजू यादव के अंतिम यात्रा में शामिल ल - फोटो : MAU
विज्ञापन
मधुबन। देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद राजीव यादव बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। क्षेत्र के दोहरीघाट मुक्तिधाम पर उन्हें अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान पूरा माहौल ग़मगीन रहा। अंतिम यात्रा में खासी संख्या में लोगों ने मौजूदगी दर्ज कराई। परसिया केशवपुर निवासी राजीव यादव 2012 में सेना में भर्ती हुए थे। पांच माह पूर्व कोलकाता से जम्मू के सतवारी में 72 फील्ड रेजिमेंट के आर्टीलरी में तैनाती हुई थी। 12 जुलाई को ड्यूटी के दौरान बम विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उधमपुर में इनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही 18 जुलाई की सुबह उनकी मौत हो गई। सेना द्वारा सम्मान के साथ जवान के शव को बुधवार को घर लाया गया। शहीद इंटर कॉलेज परिसर में शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए भारी भीड़ रही। शहीद राजीव यादव का पार्थिव शरीर सुबह के करीब पांच बजे सबसे पहले मधुबन के शहीद इंटर कॉलेज के मैदान में पहुंचा। वहां से कारवां कटघरा शंकर स्थित शहीद स्मारक एवं फिर शहीद स्थल मधुबन पहुंचा, जहां लोगों ने नम आंखों से अमर शहीद को विदाई दी। राजीव का ढाई वर्ष का एक लड़का है जो मां के साथ रहता है। जवान की मौत से इकलौती बहन के साथ ही उनके पिता इंद्रदेव यादव, माता राधिका देवी और पत्नी प्रतिमा यादव बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें