फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौना करा कर आई विवाहिता फंदे पर झूली

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर/रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के पिलखी वरूणा ग्राम पंचायत में बृहस्पतिवार की देर शाम एक महिला ने अपनी ओढ़नी के फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय परिजन घर पर नहीं थे। विवाहिता गौना कराकर बृहस्पतिवार को ससुराल पहुंची थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। गोनईपुर पूरवे निवासी सुधीर यादव का विवाह 21 नवंबर 2021 को बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के जीयुतपुरा गांव निवासी संध्या के साथ हुआ था। शादी के बाद बृहस्पतिवार को वह गौना कराकर अपने ससुराल लौटी थी। जिस दिन संध्या अपने ससुराल लौटी उसी दिन उसका पति सुधीर अपनी मां को लेकर उसके अपने ननिहाल भीमपुरा थाना क्षेत्र के लोहटा में एक शादी में चला गया। जबकि घर के अन्य सदस्य गांव की एक बरात में शामिल होने चले गए। रात आठ बजे जब परिवार के सदस्य घर लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर संध्या का शव ओढ़नी के फंदे से लटका मिला। जानकारी मिलने पर हलधरपुर एसओ शत्रुजयं सिंह पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें