फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबूझ हाल में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर गांव में सोमवार की रात लगभग 8 बजे एक विवाहिता की अबूझ हाल में मौत होगई। मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में चार सुसराली जनों के विरुद्ध तहरीर दिया। पुलिस चारों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार कसबे के मोहल्ला जमालपुर पोखरा निवासी कल्पनाथ चौहान की पुत्री निशा चौहान की शादी मीरपुर गाँव में 12 मई 2019 को पंकज चौहान पुत्र रामकेवल चौहान के साथ धूमधाम से हुई थी। निशा के पिता के अनुसार उसने अपनी सामर्थ्य से अधिक दान दहेज व उपहार दिया था। फिर भी उसकी पुत्री के ससुराल जनों के लोग दहेज में एक लाख कम मिलने की बात को लेकर शादी के दूसरे दिन से ही प्रताड़ित करना शुरू कर दिए थे। और उसे आए दिन मारते पीटते थे। आरोप है कि शुक्रवार की रात्रि को निशा के पति पंकज और ससुर राम केवल ,सास रमौती, ननद विमला ने मिलकर निशा की हत्या कर दिया और उसका शव पंखे के हुक में रस्सी से लटकाकरआत्महत्या का रूप देने की साजिश किया। घटना की जानकारी होने पर विवाहिता के पिता ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर चारों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है।इस बाबत सीओ नंदलाल ने बताया कि तीन माह पूर्व युवती की शादी हुई थी, उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है, इसके पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें