फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सर्वे कर 18 वर्ष के युवा मतदाताओं को करें चिन्हित

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। तहसील के सभागार में एसडीएम सुरेश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को बीएलओ और सुपरवाइजरों की बैठक हुई। जिसमें उन्हें निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया। एसडीएम सुरेश कुमार ने सभी सुपरवाइजर और बीएलओ को सर्वे कर एक जुलाई 2023 को 18 वर्ष के युवा मतदाताओं को चिन्हित कर उनका विवरण बीएलओ एप पर अपलोड करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

कहा कि 70 वर्ष के मतदाताओं का उनके घर जाकर सत्यापन करें, जीवित हो तो जीवित लिखें।मृत्यु की स्थिति में उनका नाम विलोपन करें और उनके उम्र का सत्यापन करें। अशुद्ध नामों को शुद्ध करने को कहा। इस अवसर पर बीआरसी शकील अहमद, रफी अहमद, सुनील कुमार, शिवराम चौहान, शनी सिंह, शरद यादव, राहुल, शैलेंद्र चौहान, ओमप्रकाश राजभर, अभिषेक शाही, आनंद त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें