फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलीपिंस के लिए रवाना हुई मारिया

विज्ञापन
मऊ की फोटो
विज्ञापन
मऊ/कोपागंज। अपने हक को लेकर मेल के माध्यम से अपने देश के राजदूत को समस्या से अवगत कराने के बाद चर्चा में आई विदेशी बहू मंगलवार को फिलीपिंस जाने के लिए कोपागंज से रवाना हुई। वर्तमान में विदेशी बहू अपने ससुराल के बजाए महिला पुलिसकर्मी लक्ष्मी के साथ उसके घर पर ही रह रही थी। फिलीपिंस निवासी मारिया ऐला सरदुवा बीते दिनों अपने ससुराल जनों पर पति के कुवैत जाने पर मानसिक शोषण तथा भोजन समय से न देने का आरोप लगाते हुए इसकी सूचना फिलीपिंस के राजूदत से की थी। इसकी सूचना राजदूत ने देश के दूतावास पर दी, इसके बाद इस मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। इसके बाद से महिला महिला पुलिसकर्मी की अभिरक्षा में रह रही थी। मंगलवार को वह अपने देवर के साथ फिलीपिंस जाने के लिए रवाना हुई। कोपागंज एसओ हरेराम मौर्या ने बताया कि महिला के अपने देश लौटने को लेकर कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है, वीजा बनने पर वह मंगलवार को जिले से नोएडा के लिए रवाना हो गई। जहां 10 जून को वह जेवर एयरपोर्ट से फिलीपिंस की उड़ान भरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें