कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान में फांसी की सजा दिए जाने के विरोध में कोपागंज में रिहा करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग।
कोपागंज विकास खंड के अंतर्गत नगर क्षेत्र में दिव्य सेवा समिति के तत्वाधान में कुलभूषण जाधव के समर्थन एवं रिहाई के लिए पैदल मार्च हनुमान मंदिर चौक से कोपागंज थाने तक निकाला गया। दिव्य सेवा समिति के संस्थापक दिव्येंदु राय ने कहा कि पाकिस्तान सरकार ने एक निर्दोष पूर्व सैनिक को फांसी की सजा देकर मानवता की हत्या करने का कृत्य किया है। कुलदीप जाधव के मामले में पाकिस्तान सरकार की भूमिका एकदम गैर जिम्मेदाराना है। अनुपम त्रिपाठी ने कहा की कुलदीप जाधव निर्दोष हैं उनको पाकिस्तान तुरंत रिहा करे। ओमकार राय, समीर त्रिपाठी, आशुतोष राय, अनूप पांडेय, सूर्यकांत राय, प्रभात सिंह, अमर चौरसिया, सत्यम बर्नवाल, सुरज खरवार आदि उपस्थित रहे।