फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आग लगने से जलीं कई मड़इयां, गृहस्थी का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा/दुबारी। कोपागंज और मधुबन में आग लगने के दो अलग-अलग मामलों में कई मड़इयां जल कर राख हो गईं। कोपागंज थाना के अदरी नगर पंचायत निवासी सुरेश राम के मड़ई में शुक्रवार की देर रात आग लग गई। जिसमें एक भैंस झुलस गई। वहीं आग की चपेट में आने से बकरी की मौत हो गई। आग लगने से करीब 50 हजार का सामान का नुकसान हो गया। ग्रामीणों ने आग पर किसी तरह काबू पाया। अदरी नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो गुल गड़ही निवासी सुरेश राम के परिजन शुक्रवार की शाम खाना खाने के बाद मवेशियों को मड़ई के पास बांधकर सोने चल गए। रात करीब 10.30 बजे अचानक मड़ई में आग लग गई। जब तक परिजन कुछ समझ पाते तब तक मड़ई में आग विकराल रूप धारण कर लिया। आग की उठती लपटों को देख आस-पास के लोग दौड़े और आग को बुझाने लग गए। जब तक आग पर काबू पाते जब तक मड़ई के पास बंधी भैंस व बकरी बुरी तरह झुलस गई। जिसमें बकरी की मौत हो गई। मड़ई में रखा गृहस्थी का समान भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

चिंगारी से सात मड़ई जलकर हुई राख

दुबारी। मधुबन के ग्राम पंचायत भैरोपुर के रामपुर में शुक्रवार रात आठ बजे राख की निकली चिंगारी से लगी आग में लाखों रुपये के सामान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग को काबू पाया जा सका। गांव के देवेंद्र पुत्र रज्जू के मड़ई में राख से निकली चिंगारी से मड़ई में आग लग गई। जब तक परिवार के लोग समझ पाते तब-तब आग की लपटों ने पड़ोसी मीना और फुलचंद की मड़ई को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग क्षेत्र में बड़ी तेजी से फैली अगल-बगल के ग्रामीणों ने आग को किसी तरह से बुझाया। तक तब आग ने तीनों परिवार की सात मड़ई, भूसा, अनाज आदि जलकर राख कर दिया। शनिवार को प्रधान मुहम्मद सफीक, लेखपाल अखिलेश कुमार घटना पर पहुंच कर नुकसान का जांच का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें