फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा से शुरू हुई ताल बौली की खुदाई

विज्ञापन
घोसी तहसील के टेघना गांव में प्रधान संतोष सिंह की देखरेख में मनरेगा के तहत ताल की खुदाई और बंधे का - फोटो : MAU
विज्ञापन
घोसी।घोसी तहसील के टेघना गांव में मंगलवार को मनरेगा योजना से तालबौली की खुदाई के साथ खेत के समतलीकरण, सड़क पटरी के निर्माण कार्य शुरू हुआ।बौली की खुदाई के चलते जहां मजदूरों को काम मिल रहा है। वहीं बरसात में जल संचयन होगा। घोसी तहसील के टेघना गांव में मंगलवार को ग्राम प्रधान संतोष सिंह के नेतृत्व में गांव स्थित ताल में बौली का निर्माण 40 मजदूरों के द्वारा शुरू किया गया। वहीं 45 मजदूरों द्वारा प्रेमचंद्र मौर्य के खेत के समतलीकरण का कार्य शुरू किया गया।गांव में वीरेंद्र सिंह के खेत से लेकर दीना सिंह के घर तक बनी सड़क की पटरियों को मिट्टी पाट कर ठीक करने में 30 मजदूर लगे रहे। इस के अलावा अन्य स्थानों पर भी मनरेगा के तहत कार्य हो रहे हैं। इस संबंध में ग्राम प्रधान संतोष सिंह ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग के तहत वर्तमान में गांव में चार स्थानों पर कार्य चल थरहा है। अबतक 200 मजदूरों को 30 दिन का कार्य कराया चुका है। ब्लॉक कार्यालय से स्वीकृति होते ही मजदूरी मजदूरों के बैंक खाते में भेज दिया जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें