मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के क्यामपुर ग्राम पंचायत के प्रधान पद चुनाव में विजय की घोषणा के बाद समर?
- फोटो : MAU
मुहम्मदाबाद गोहना। क्यामपुर ग्राम पंचायत में मंजीत सिंह उर्फ मंजन ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मृत्युंजय यादव को 49 मतों से पराजित किया। जीत की घोषणा के बाद नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान के समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। क्यामपुर ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान की मृत्यु के बाद बृहस्पतिवार को वहां चुनाव कराया गया। कुल 821 मतदाताओं में से 633 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में मतगणना शुरू हुई। मात्र एक घंटे में ही परिणाम मिल गया। कुल तीन प्रत्याशियों में मृत्युंजय यादव को 198 मत मिले जबकि दूसरे प्रत्याशी देवेंद्र यादव को 186 मत मिला। जीत हासिल करने वाले मंजीत सिंह को 247 मत प्राप्त हुए। दो मत अवैध घोषित हुए। इसके पहले सुबह 8 बजे निर्वाचन अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश की मौजूदगी में मतगणना प्रारंभ हुई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाल शैलेश सिंह चौकी इंचार्ज समेत दर्जनों कांस्टेबल और महिला पुलिसकर्मी लगाई मौजूद रहे। जीत के बाद निर्वाचन अधिकारी ने ग्राम प्रधान को प्रमाण पत्र दिया। जीत की घोषणा के बाद समर्थकों ने फूल माला पहनाकर ढोल नगाड़ा बजाते हुए खुशी का इजहार किया।