फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर निर्माण के योद्धाओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
नगर के बलिया मोड़ स्थित एक हास्पिटल में श्रीराम मंदिर आंदोलन में शामिल योद्दाओं का सम्मान करते भ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। भारत विकास परिषद की तरफ से बुधवार की देर शाम नगर स्थति एक अस्पताल के सभागार में श्रीराम मंदिर निर्माण के आंदोलन में शामिल योद्धाओं को सम्मान समारोह में अंगवस्त्र तथा प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हौसला प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि आंदोलन का वह दौर सोच शरीर में सिहरन सी हो जाती है कि उस वक्त की क्रूर सरकार के प्रताणना व गोली के सामने अपना सीना ताने कारसेवक डंटे रहे और कारसेवा जारी रखे। आंदोलन के योद्धा अरविंद सिंह, जगरनाथ प्रसाद, श्रीकांत त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र मिश्र, आनंद प्रताप सिंह ने कहा कि देश हजारों कारसेवकों के बलिदान के पश्चात मंदिर के शिलान्यास समारोह को हमें एक त्योहार के रूप में मनाने का अवसर प्राप्त हुआ है। इसके लिए हम उन सभी बलिदानियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते है। संगठन की तरफ से बुधवार की देर शाम को सैकड़ों दीपक जलाने के पश्चात लोगों को मिष्ठान वितरीत किया गया। योद्धाओं को अंगवस्त्रम व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष मुरारीलाल केडिया, डॉ. एसएन राय, महिला संयोजिका पुष्पा जायसवाल, रश्मि बरनवाल, अभिषेक खंडेलवाल, विजय राय, प्रियंका राय, संगीता यादव आदि शामिल रहे। अध्यक्षता डॉ. अलका राय तथा संचालन रवीश तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें