फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ों ने रात में तोड़ी जानवरों की नाद, बुजुर्ग को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के धर्मपुर विसुनपुर नकिहवा गांव में सोमवार की आधी रात में राजाराम पुत्र कलम के दरवाजे के पास स्थित जानवरों को खिलाने के लिए बनी नादों को तोड़कर नष्ट कर दिया। दबंगों ने खूंटों को उखाड़कर फेंक दिया। विरोध करने पर दबंगों ने पीड़ित परिजनों को जानमाल की धमकी दी। मनबढ़ों ने घर से कुछ दूरी पर सो रहे लगभग 80 वर्षीय लकवाग्रस्त बुजुर्ग कलम यादव को लातों और डंडों से पीटा। हमलावरों ने उन्हें धमकाया कि अगर पुलिस से शिकायत कराओगे तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। जानकारी होने पर परिजनों ने प्रभारी निरीक्षक को फोनकर घटना की सूचना दी। इंसपेक्टर ने पुलिस फोर्स मौके पर भेजा। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही हमलावर भाग गए। इस मामले में पीड़ित ने मंगलवार को थाने पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक से मिलकर घटना के बाबत विस्तृत जानकारी देनी चाही। लेकिन थाने पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने कहा बड़े साहब नहीं हैं, दरख्वास्त हल्के के दरोगा जी को देकर घर जाओ, बाद में वे बड़े साहब को दे देंगे। पीड़िता ने बताया कि एक दिन पूर्व ही दबंगों ने जबरदस्ती उसकी सहन की जमीन पर बाहर से लाकर छप्पर रखकर कब्जे का प्रयास किया था। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक का कहना था कि तहरीर के मुताबिक जांच कर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधि संगत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें