फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ों ने नगर पालिका कर्मचारियों को लाठी-डंडे से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर में अतिक्रमण हटाने के विरोध में टीसीआई मोड़ पर शनिवार की सुबह लगभग आठ बजे बाइक सवार मनबढ़ों ने नगर पालिका के सफाई नायकों और सफाई निरीक्षक की पिटाई कर दी। इस मामले में सात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है तमसा नदी का पानी बढ़ने के मद्देनजर नगर पालिका की टीम हनुमान घाट पर बंधों का निरीक्षण करने गई थी। सुबह लगभग आठ बजे लौटते समय टीम के सदस्य टीसीआई मोड़ के पास पहुंचे थे, इसी दौरान बाइक से आए 10 से अधिक मनबढ़ों ने सफाई नायकों की लाठियों से पिटाई कर दी। उन्हें बचाने के लिए आगे आए नगर पालिका के सफाई निरीक्षक पर भी हमला कर दिया। हमले में सफाई नायक प्रदीप, अमजद, मुमताज और इश्तेयाक आदि घायल हो गए। इसके बाद मनबढ़ ढेकुलियाघाट पुल की तरफ भाग गए। सफाई नायकों से सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सफाई नायकों ने बताया कि पिछले दिनों नगर में अतिक्रमण हटाया गया था। इसी को लेकर उन पर हमला किया गया है। हमला करने वालों की पहचान हो गई है। घटना से नगर पालिका के सफाई नायकों और कर्मचारियों में नाराजगी है। शहर कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने बताया कि सात आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी गई है। इसके आधार पर आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें