फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर मनबढ़ों ने किया हमला, मौत

विज्ञापन
हलधरपुर थाना क्षेत्र के मझौली गांव में मनबढ़ो की पिटाई के बाद घायल युवक की मौत के बाद विलाप करते प? - फोटो : MAU
विज्ञापन
हलधरपुर। थाना क्षेत्र के हलधरपुर बाजार से कुछ दूर पहले शनिवार की शाम बाइक सवार एक युवक पर छह हमलावरों ने लाठी डंडे से हमला कर घायल कर दिया। युवक के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर जब लोग उसे बचाने के लिए उसकी तरफ दौड़े तो हमलावर फरार हो गए। उधर घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। क्षेत्र के मझौली गांव निवासी आशीष गुप्ता 22 की हलधरपुर बाजार में मिठाई की दुकान है। शनिवार की शाम पांच बजे वह बाइक स दुकान जा रहा था। मझौली के पास पहले से घात लगाकर बैठे छह बदमाशों ने अचानक उसे पर हमला कर दिया। लाठी डंडे से उसके सिर, सीने सहित शरीर के कई हिस्सों पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उधर युवक पर हमला होते देख कर आसपास के लोग उसे बचाने दौड़े। लोगों का आता देखकर हमलावर फरार हो गए। उधर, युवक के घायल होने की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे रतनपुरा सीएचसी लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसओ शत्रुंजय सिंह ने बताया कि पीड़ित की ओर से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें