मऊ। शहर कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के वांछित अभियुक्त दानिश निवासी अलीनगर बड़ी कम्हरीया को शनिवार की शाम हैदरनगर से गिरफ्तार किया।
आरोपी के पास से पुलिस ने चाकू बरामद किया। दानिश पर शहर कोतवाली में तीन और दक्षिणटोला थाने में एक मुकदमा दर्ज है। दानिश 24 सितंबर को नगर के तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज के पास बाइक पर जाते हुए बाइक चालक मुहम्मद जीशान पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया था। पुलिस ने उपचार के बाद घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया।