फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Wed, 28 Dec 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
ट्रेन संचालन को दूसरे दिन भी हुआ इंजन का ट्रायल - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर बुधवार की दोपहर में ट्रेन पर चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से एक यात्री ट्रेन के नीचे आ गया। आनन फानन में उसे घायलावस्था में जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। जानकारी अनुसार गोरखपुर जिले के थाना बड़हलगंज के चिल्लूपार गांव निवासी बबलू सोनकर (37) पुत्र मेवा लाल सोनकर कलकत्ता जाने के लिए मऊ रेलवे स्टेशन पर पूर्वांचल एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने आया था। ट्रेन में जल्दी जल्दी में चढ़ते समय उसका हाथ ट्रेन से छूट जाने के कारण गिरकर ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया। आनन फानन में आरपीएफ और कुछ लोगो द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें