करहां स्थित गुरादरी पोखरे में नहाने गए अधेड़ के डूबने के बाद जुटी भीड़, पहुंची पुलिस।संवाद
करहां। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के करहां स्थित गुरादरी पोखरे में सोमवार सुबह एक अधेड़ की डूबकर माैत हो गई। करहां बाजार निवासी अनिल मद्धेशिया (55) नहाने गए थे, तभी गहरे पानी में जाने से डूब गए। वहीं दोहरीघाट से पहुंची टीम ने 9:45 बजे उसका शव निकाला गया।पुलिस की इस रेस्क्यू को देखने के लिए इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव की तलाश शुरू कराई। मृतक अनिल मद्धेशिया शादी-विवाह में खाना बनाने का काम करते थे। उम्र अधिक होने के कारण अब उनके बेटे यह काम संभालते हैं। उनके चार बेटे हैं, जिनकी अभी शादी नहीं हुई है। परिवार के भरण-पोषण के लिए बाजार में एक छोटी दुकान है। इससे घर का खर्च चलाना मुश्किल होता है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल के के वर्मा ने बताया कि फिलहाल शव की तलाश के लिए प्रशासन मौके पर मौजूद हैं।