फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: युवती पर फब्तियां कसने और पीछा करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली नगर पुलिस ने युवती का पीछा करने और उस पर अशोभनीय टिप्पणियां करने के आरोप में आकाश जायसवाल निवासी इमिलिया, थाना सरायलखंसी को गिरफ्तार किया है। 19 अक्तूबर 2026 को कोतवाली नगर थाने में एक युवती ने उप निरीक्षक तृप्ति पांडेय से शिकायत की थी। युवती ने बताया कि आकाश जायसवाल आए दिन उसका पीछा करता है और आते-जाते समय उस पर फब्तियां कसता है। उसने लोक-लाज और शादी का रिश्ता खराब होने की आशंका के चलते अपनी पहचान उजागर न करने का अनुरोध किया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान उसने फब्तियां कसने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसे दोबारा ऐसा अपराध करने की आशंका के आधार पर समय करीब 15:10 बजे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दे दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें