फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा नियमों के लिए करें जागरूक

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा संबधी जागरूकता अभियान की बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी अर? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता अभियान के लिए बैठक की। कहा कि जागरूकता अभियान चला कर लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी जाए। साथ ही उन्हें इसके पालन के लिए शपथ भी दिलाई जाए। जिलाधिकारी ने इसके लिए समस्त विद्यालयों में सड़क सुरक्षा के संबंध में छात्र-छात्राओं की प्रभात-फेरी निकालने एवं विद्यालयों में प्रार्थना सभा के समय सड़क सुरक्षा पर शपथ दिलाने का निर्देश दिया। कहा कि सड़क सुरक्षा के जागरूकता के संबंध में बच्चों के मध्य क्विज, निबंध, पोस्टर, पेंटिंग आदि प्रतियोगिता का आयोजन कराएं। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ स्थान पाने वाले बच्चो को पुरस्कृत किया जाए। मास्टर ट्रेनरों के द्वारा अध्यापकों को एक निश्चित समय निर्धारित कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियो के अभिभावकों को सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा शपथ पत्र पर विद्यार्थियों के माता-पिता के हस्ताक्षर कराने को कहा। उन्होने एनसीसी, एनएसएस तथा स्काउट गाइड के विद्यार्थियो के माध्यम से जनपद के प्रमुख चौराहों पर पैदल यात्रियो को परिवहन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए हैंडविल एवं पोस्टर के माध्यम से जागरूक करने को कहा। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगो को जागरूक करने को कहा। उन्होंने निबंध प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन कराने के निर्देश भी दिए। बैठक मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, आरटीओ, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने सभी सरकारी भवनों, अस्पतालों, शॉपिंग कांपलेक्स में अग्निशमन व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने का अधिकारियों को निर्देश दिया है। कहा है कि सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस, यातायात, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, परिवहन, नगर विकास, पीडब्ल्यूडी आदि विभागों के परस्पर समन्वय से जागरूकता अभियान की कार्य योजना तैयार की जाए। कहा कि बुधवार को इस कार्य योजना के साथ अधिकारियों के साथ संवाद होगा। जनपद में एंबुलेंस संचालन से जुड़े कर्मचारियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए। घायलों के प्रति संवेदनशीलता बरती जाए। फिटनेस के मानकों पर फेल बसों को किसी भी दशा में सड़क पर चलने न दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें