फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन परिसर में प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था करें

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय ने मंडलीय अधिकारियों के साथ बुधवार को मऊ-शाहगंज रेल खंड पर विंडो ट्रेलिंग का निरीक्षण किया। रेलवे स्टेशन, कोचिंग डिपो, मालगोदाम एवं गुड्स शेड का निरीक्षण कर स्थानीय व्यापारियों से संवाद कर माल परिवहन को सुगम बनाने का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकरियों को स्टेशन परिसर में प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया। डीआरएम ने स्टेशन की साफ-सफाई, यात्री प्रतीक्षालय, यात्री आरक्षण केंद्र, अनारक्षित टिकट काउंटर, सामान्य यात्री हाल, गार्ड-लोको पायलट रनिंग रूम, स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने रख-रखाव एवं सफाई पर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। सामान्य यात्री प्रतीक्षालय, अनारक्षित एवं आरक्षित टिकट बुकिंग हाल में प्रकाश बढ़ाने तथा मोबाइल चार्जिंग पॉइंट बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने ब्लॉक हट्स पर लाइट फिटिंग्स ठीक कराने, स्टोर रूम को व्यवस्थित रखने एवं सतर्कता बढ़ाने को कहा। माल लदान कर रेल राजस्व में वृद्धि करने एवं सुरक्षित व संरक्षित रेल परिचालन करने की हिदायत भी दी। इसके पूर्व उन्होंने वाराणसी से मऊ तक फूट प्लेट निरीक्षण कर इस रेल खंड की संरक्षा परखी। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) एसपीएस यादव, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक बलेंद्र पॉल, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी आशुतोष शुक्ला, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर तृतीय अनुज वर्मा, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर त्रयंबक तिवारी, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(कर्षण) पंकज केशरवानी, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(सामान्य) एके सिंह मौजूद रहे। वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के मऊ शाहगंज रेल प्रखंड पर विंडो ट्रेलिंग के दौरान मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मण पट्टी गांव के पास रेलवे क्रॉसिंग बंद करने के विरोध में ग्रामीणों ने उनके सैलून को रोकने का प्रयास किया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर हटा दिया। डीआरएम के निर्देश पर ग्रामीणों ने आजमगढ़ मुख्यालय जाकर उनसे मुलाकात की और समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों को डीआरएम के आगमन की जानकारी मिली तो वह अलाउद्दीन पट्टी गांव स्थित लक्ष्मण पट्टी मौजा के पास बंद किए गए 17सी रेलवे क्रॉसिंग को खोलने को लेकर रेल ट्रैक पर बैठ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें हटाया। बाद में ग्राम निवासी संजय यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचा और डीआरएम से वार्ता करते हुए 17 सी रेलवे क्रासिंग को पुन: खोलने की मांग रखी। डीआरएम समस्या पर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें