फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अष्टमी को हुई महागौरी की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र की अष्टमी को दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की आराधना की गई। नगर सहित जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में तड़के से ही मां का पूजन अर्चन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। मंदिरोंं में मां का जयकारा गूंजता रहा। वहीं घरोंं में महिलाओं ने रात में कलश स्थापित कर मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा की पूजा की। देवी महागौरी के बारे मेें माना जाता है कि कभी भगवान शंकर ने देवी काली पर गंगा जल छिड़का था तो वह महागौरी के रूप में अवतरित हो गई थीं। जिन्हेंं सृष्टि का आधार भी कहा जाता है। वह अक्षय सुहाग की प्रतीक देवी भी हैं। उनही पूजा विवाहित महिलाओं को फल प्रदान करती है। इन्हीं मान्यताओं को देखते हुए नगर के शीतला माता मंदिर, रोडवेज स्थित दुुर्गा मंदिर, फातिमा तिराहा स्थित दुुर्गा मंदिर, वनदेवी धाम, निधियांव गांव का अष्टभुजी मंदिर, मांदी सिपाह स्थित मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों मेें श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। इसमें सर्वाधिक संख्या महिलाओंं की रही। उन्होंने नारियल, चुनरी के साथ महागौरी का पूजन अर्चन किया। उधर नौ दिन तक व्रत रखने वाले भक्तों ने भी घर पर विधि विधान से मां दुर्गा के आठवें अवतार की पूजा की। वहीं महिलाओं ने अष्टमी की रात मेें महिलाओं ने कलश स्थापित विधि विधान से जागरण कर मां दुर्गा की पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें