पिपरीडीह (मऊ)। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पिपरीडीह बढुआगोदाम मार्ग पर बने गड्ढे में फंसकर एक मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में मैजिक चालक घायल हो गया। घटना के अगले दिन सोमवार की सुबह पलटे मैजिक वाहन को जेसीबी से हटाया गया। वाराणसी जिले के मिर्जामुराद निवासी मनोज कुमार (40) पुत्र दयाराम मैजिक से रविवार की देर रात करीब एक बजे वाराणसी से एक कंपनी के टावर का सामान लेकर सरसेना की तरफ जा रहा था। जहां वनदेवी धाम पर पास स्थित नर्सरी से आगे सड़क बड़े गड्ढे में मैजिक फंसकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों की मदद से जेसीबी वाहन की सहायता से मैजिक वाहन को बाहर निकाला गया। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत न होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।