फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau: मुख्तार अंसारी की कोर्ट में हुई वर्चुअल पेशी, असलहा लाइसेंस प्रकरण में हेड कांस्टेबल का बयान दर्ज

Wed, 24 May 2023 04:25 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

असलहा प्रकरण में मुख्तार अंसारी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बांदा जेल से बुधवार को पेशी हुई। इस दौरान साक्षी हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश का बयान दर्ज हुआ। आरोपियों की ओर से उनके अधिवक्ता ने जिरह की। 
विज्ञापन
माफिया मुख्तार अंसारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असलहा प्रकरण में मुख्तार अंसारी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बांदा जेल से बुधवार को पेशी हुई। इस दौरान साक्षी हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश का बयान दर्ज हुआ। आरोपियों की ओर से उनके अधिवक्ता ने जिरह की। एसीजेएम एमपी/एमएलए श्वेता चौधरी ने अगली सुनवाई की तिथि 31 मई तय की। मामला मऊ जिले के दक्षिणटोला थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


अभियोजन के अनुसार तत्कालीन थानाध्यक्ष निहाल नंदन की तहरीर पर मुख्तार अंसारी सहित सात लोगों के विरुद्ध फर्जी असलहा प्रकरण में की गई पैरवी को आधार मानते हुए एफआईआर दर्ज हुआ। जिसमें पुलिस ने मामले की विवेचना कर मुख्तार अंसारी सहित छह लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र कोर्ट मे प्रेषित किया। एक आरोपी की मौत हो चुकी है।

मामला सीजेएम एमपी/एमएलए की कोर्ट मे विचाराधीन है। साक्ष्य की कार्यवाही चल रही है। बुधवार को साक्षी हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश कोर्ट में पेश हुए। उनका बयान दर्ज हुआ और आरोपियों की ओर से उनके अधिवक्ता ने जिरह की। सीजेएम ने शेष साक्ष्य के लिए 31 मई की तिथि तय किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें