कोपागंज। स्थानीय नगर पंचायत के मुहल्ला दोस्तपुरा स्थित मदरसा अरबिया दारुल कुरान में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से परिसर में और कमरों में चार फिट तक बारिश का पानी भर गया है। जिसके चलते शनिवार मदरसा बंद है। नाराज अभिभावकों और मौलवियों ने इस समस्या के समाधान के लिए रविवार को पानी में खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया।