फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना को दावत दे रहा मझवारा बाजार में लगा जर्जर विद्युत पोल

विज्ञापन
मझवारा क्षेत्र के बाजार स्थित मधुबन मोड के पास हादसे को दावत देता जर्जर बिजली का खंभा। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मझवारा। घोसी तहसील क्षेत्र के मझवारा बाजार स्थित मधुबन मोड़ के पास मुख्य मार्ग पर हाईटेंशन पोल जर्जर हो गया है। तेज हवा चलने पर हिलने लगता है। दुर्घटना की संभावना प्रबल हो गई है। इससे लोग दहशत में जी रहे हैं। लोगों ने आला अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन जर्जर पोल को बदला नहीं जा सका है। मझवारा बाजार स्थित मधुबन मोड़ के पास मुख्य मार्ग पर हाईटेंशन पोल जर्जर हाल में रहने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। ग्रामीणों की मानें तो बिजली पोल जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। पोल के नीचे का भाग आधा टूट गया है। जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षो से जर्जर पोल को बदलने की मांग चल रही है, लेकिन पोल को बदला नहीं जा सका है। इस संबंध में दुकानदार कन्हैया गुप्ता, शिवप्रकाश, महेंद्र कुमार, महेंद्र प्रसाद का कहना है कि तेज हवा चलते ही पोल हिलने लगता है। तारों में स्पार्किंग होने लगती है। हमेशा जान माल का खतरा बना रहता है। विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन जर्जर पोल को बदला नहीं जा सका है। इस बाबत सेमरीजमालपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता रविंद्र नाथ सिंह का कहना है कि शीघ्र ही जर्जर पोल को बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें