मऊ। नगर पंचायत घोसी के कर्मचारियों ने मंगलवार को नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर दवा का छिड़काव कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
नगर पंचायत के कर्मचारियों ने घोसी नगर के मझवारा मोड़, सीताकुंड, मधुबन मोड़, बस स्टेशन, मदापुर सम्सपुर आदि स्थानों पर दवा का छिड़काव किया। इस दौरान लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया। कहा कि स्वच्छता से स्वास्थ्य ठीक रहेगा और संक्रामक बीमारियां नहीं होंगी। अधिशासी अधिकारी विनीत कुमार भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि आप सभी स्वयं के बचाव के लिए अपने घर से बाहर न निकलें।