फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सुरक्षा तथा स्वालंबन को लेकर किया गया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। महिला सुरक्षा और जागरूकता को लेकर मिशन शक्ति के तहत शनिवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यालय में आए लोगों को नारी सम्मान को लेकर शपथ भी दिलाई गई। इसके साथ ही महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के प्रति सभी को जागरूक किया गया। इस मौके पर एआरटीओ रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि समाज में महिला तथा पुरुषों की हिस्सेदारी बराबर की है। इन दोनों के बीच आपसी सामंजस्य बहुत जरूरी है। महिलाओं की सुरक्षा व उनके सम्मान की रक्षा की जिम्मेदारी सभी की है। समाज में बदलाव लाने में महिलाओं की सबसे बड़ी भागीदारी होती है। बच्चों को महिलाएं जैसा संस्कार देतीं हैं, वह समाज को उसी दिशा में बढ़ाता है। कार्यक्रम में महिलाओं को व्यवसायिक चालक बनाए जाने पर जोर दिया गया। इसके लिए प्राइवेट ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल संचालकों को महिलाओं को रियायती दर पर ट्रेनिंग के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसके साथ ही जानकारी दी गई कि कार्यालय में महिलाओं के लिए अलग से स्लॉट निर्धारित हैं। प्राथमिकता के आधार पर उनका कार्य किया जाता है। इसके साथ ही कार्यालय में नारी शक्ति को लेकर प्रचार सामग्री का वितरण भी किया गया। इस मौके पर पीटीओ अरविंद कुमार जैसल सहित कर्मचारी तथा मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल के संचालक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें