फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नहाते समय मामी का बनाया वीडियो, एक साल तक किया शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र के गांव से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मामी का नहाते समय वीडियो बनाकर भांजे ने एक साल तक शारीरिक शोषण किया। महिला के मना करने पर अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित महिला ने सोमवार को थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। आजमगढ़ निवासी महिला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि वो एक साल पहले अपनी बहन की ननद के घर शादी समारोह में आई थी। वहां नहाते समय ननद के बेटे ने वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करता रहा और पैसे भी लिए। युवक जान से मारने की धमकी दे रहा है। महिला ने परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों के वीडियो डिलीट करने के लिए कहा तो उनसे भी गाली गलौज किया। थानाध्यक्ष रविंद्रनाथ राय ने बताया कि जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें