मऊ। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. वृज कुमार ने बीते दिनों लैब टेकिभनशीयन के विरुद्घ कार्रवाई करने को सीएमओ को पत्र भेजा। बताया कि लैब टेक्निशियन कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों की सैंपलिंग करने से इंकार कर रहा। ऐसे में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों को ही सैंपलिंग क कार्य करना पड़ रहा। उधर, सीएमओ ने ऐसे किसी पत्र के प्रति अनभिज्ञता जताई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बृजकुमार ने बताया है कि आईसोलेशन वार्ड में कोरोना संदिग्ध मरीजों की सैंपलिंग के लिए एसएलटी की तैनाती की गई है। जिन्हें रोटेशन के तहत आईसोलेशन वार्ड में ड्यूटी करनी है। वर्तमान में एलटी की 16 से 31 मई तक आईसोलेशन वार्ड में ड्यूटी है। बावजूद एलटी संदिग्ध मरीजों की सैंपलिंग नहीं कर रहा। सीएमएस ने आरोप लगाया कि इस सवाल पर एलटी ने पहले एक्टिव क्वारंटीन की व्यवस्था करने पर ही सैंपलिंग की बात कही। उधर, इस संबंध में सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सीएमएस के लिखे ऐसे किसी पत्र की जानकारी नहीं है। वो पहले मामले की जानकारी लेंगे, फिर आवश्यकतानुसार कारवाई करेंगे।