इसके बाद दोनों में फिर विवाद हो गया, जिससे नाराज उसकी बहू हलधरपुर थाने पहुंची और शिकायत की। शिकायत कर वह वापस गांव लौट रही थी। रास्ते में घात लगाए उसके प्रेमी ने मुहवां विजयगढ़ स्थित स्कूल के पास उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसकी चीख पुुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी।
महिला की सास ने बताया कि उसका बेटा एक वर्ष से लापता है। उसकी बहू और प्रेमी ने मिलकर बेटे को कई बार झूठे मामले में फंसाया था। महिला दो बच्चों की मां थी। एक बालक तीन वर्ष का है तो दूसरा एक वर्ष का है। सीओ मधुबन अभय कुमार सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है, पुलिस हर पहलू पर जांच में जुटी है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ पुलिस इस हत्याकांड में शामिल आरोपी की तलाश में जुटी है।