फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड कर प्रेमी युगल फंदे से झूल गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन/फतेहपुर मंडाव। रामपुर थाना क्षेत्र के लखनौर गांव निवासी युवक और किशोरी बुधवार की देर रात इंस्टाग्राम पर 21 सेकेंड और 19 सेकेंड के दो वीडियो अपलोड करके फंदे से लटक गए। युवक ने अपनी आइडी से वीडियो अपलोड किया था। ग्रामीणों को बृहस्पतिवार की भोर में आम के पेड़ से फंदे पर लटकता हुआ शव मिला। घटना की जानकारी उस समय हुई जब कुछ ग्रामीण उधर से गुजर रहे थे, उधर एक साथ दो शव मिलने पर एएसपी और सीओ मधुबन मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। मृत प्रेमी युगल के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करना चाहते थे। मगर दोनों के घर वाले खिलाफ थे। ऐसे में पुलिस आत्महत्या एवं ऑनर किलिंग दोनों पहलुओं को ध्यान में रख कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

लखनौर गांव के रुपेश राजभर पुत्र मंजीत राजभर (20) और किशोरी में काफी दिनों से प्रेम प्रसंग था। मृतक सुप्रिया आठवीं की छात्रा थी। प्रेम को लेकर दो परिवारों को जानकारी थी, जिसको लेकर दोनों ही परिवार के सदस्य विरोध कर रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों बुधवार रात घरों से कुछ दूरी स्थित राय साहब के बगीचे पर पहुंचे। यहां दोनों ने वीडियो बनाया जिसे रूपेश ने अपने इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड किया। जिसमें पहले 21 सेकेंड में किशोरी के फोन का सिम तोड़ते हुए दिख रहा है। वहीं दूसरी वीडियो 19 सेकेंड का है। जिसमे दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं, यह दोनों वीडियो रात 1 बजे के बाद अपलोड किया गया है। अनुमान है कि दोनों ने आत्महत्या की। दोनों ने एक ही फंदे से लटककर जान दी है। दोनों के पेड़ पर चढ़ने के दौरान निशान भी देखे गये, दरअसल दोनों ने पेड़ पर चढ़ने से पहले अपनी चप्पलें निकाल दी थीं। उधर सूचना पर एएसपी महेश सिंह अत्री और सीओ मधुवन अभय सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना को लेकर सीओ मधुबन अभय सिंह का कहना है कि प्रेम प्रसंग के चलते प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पीएम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
-
पूरे जिले में होती रही चर्चा
मधुबन। मृतक युगल शादी करना चाहता था। मगर दोनों के घर वाले खिलाफ थे। उधर इस घटना से दोनों परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के दौरान दोनों परिवार एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे। उधर इस घटना को लेकर लखनौर ही नहीं पूरे जिले में घटना को लेकर चर्चा होती रही।
विज्ञापन


मृतका आठवीं की छात्रा तो मृतक करता था मजदूरी
मृतका की उम्र 15 साल की थी, वह कक्षा आठवीं की छात्रा थी। सुप्रिया की मौत से पिता संजय, मा शोभा देवी , दो भाई और बहन का रो-रोकर बुरा हाल था। जबकि मृतक रूपेश तीन भाई और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। वह हाईस्कूल पास करने के बाद टेंट हाउस में मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें