कोपागंज। नगर के प्राचीन गौरीशंकर मंदिर में एक प्रेमी -युगल की शादी कराई गई। दोनों पक्षों और पुलिस की मौजूदगी में रश्म पूरी कराई गई। कोपागंज थाना क्षेत्र के पारा कुर्थीजाफर पुर निवासी एक लड़की का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब इनके प्रेम कहानी का परिवार वालों को पता चला तो पुलिस की मौजूदगी में थाने के पास स्थित प्राचीन गौरीशंकर मंदिर में शादी करा दी गई। इस अवसर पर वर और वधु दोनों पक्षों से लोग मौजूद रहे। संवाद