फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों से हटाए गए लाउडस्पीकर

विज्ञापन
डोमनपुरा कसारी स्थित मस्जिद से लाउडस्पीकर उतवाती दक्षिणटोला थाना पुलिस।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ/मुहम्मदाबाद। जिला प्रशासन ने सदर तहसील सहित जिले के विभिन्न तहसीलों में धार्मिक स्थलों से 12 लाउडस्पीकर उतरवाए। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीमों ने अभियान चलाया। 75 लाउडस्पीकर की आवाज कम कराई गई। 138 धार्मिक स्थलों को नोटिस दिया गया। जिला प्रशासन के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन के नेतृत्व में बुधवार को नगर क्षेत्र सहित तहसील सदर में बिना अनुमति के लगे लाउडस्पीकर हटाने तथा मानक से अधिक आवाज बजाने पर लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के लिए नगर क्षेत्र में सघन अभियान चलाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके लिए धर्मगुरुओं से लगातार संवाद किया जा रहा है। सौहार्दपूर्ण वातावरण में शासन के निर्देशों का पालन कराया जा रहा है। मुहम्मदाबाद गोहना : विभिन्न गांव और कस्बों के मंदिरों, मठों और मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकरों को प्रशासन उतार रहा है।क्ष् ोत्र में कई मंदिर और मस्जिद में लगे ध्वनि विस्तारक यंत्रों को हटाया गया। जबकि एसडीएम कार्यालय पर मंदिर और मस्जिद प्रबंध कमेटी के दर्जनों पदाधिकारी लाउडस्पीकर की अनुमति लेने उनके कार्यालय पहुंचे। एसडीएम मनोज कुमार तिवारी ने ऐसा कोई भी आदेश या अनुमति देने से साफ इनकार किया। बताया कि धार्मिक स्थलों पर 65 डेसिबल से अधिक आवाज वाले लाउडस्पीकर को बजाने की अनुमति नहीं है। उच्च न्यायालय के आदेश का पालन कराने को लेकर प्रशासनिक कार्यवाही की जा रही है। घोसी : उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार एवं सीओ राजीव प्रताप सिंह ने बुधवार को अभियान चलाकर उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार मानक के विपरीत धार्मिक स्थलों पर लगे अतिरिक्त लाउडस्पीकरों को हटवा दिया। अफसरों ने चेतावनी दिया कि किसी भी कीमत पर मानक के विपरीत लाउडस्पीकर नहीं लगने चाहिए। अफसरों ने नगर के करिमुद्दीनपुर,मदापुर सम्सपुर, बड़ागांव सहित ग्रामीण अंचलों के धार्मिक स्थलों पर मानक के विपरीत लगे लाउडस्पीकरों को हटवाया। एसडीएम ने अन्य स्थानों पर लगे दो से अधिक लाउडस्पीकरों को स्वयं हटा लेने को कहा।

नगर के बख्तावरगंज स्थित मंदिर से लाउडस्पीकर उतवाती दक्षिणटोला थाना पुलिस।संवाद- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें