गोंठा की रामलीला के बाद गरीब की रोटी नाटक का मंचन करते कलाकार। स्रोत- स्वयं
- फोटो : Samvad
सूरजपुर। क्षेत्र के चकऊथ स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में आयोजित रामलीला के दूसरे दिन सीता स्वयंवर की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। रावण- बाणासुर संवाद, शिव धनुष यज्ञ और लक्ष्मण परशुराम संवाद ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया।लीला के दौरान भगवान श्रीराम ने जैसे ही शिव धनुष तोड़ा, पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। इसके बाद लक्ष्मण और परशुराम के बीच हुए संवाद का मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। स्थानीय युवाओं ने विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष धीरेंद्र राय, अजय राय, रामविलास चौबे, सुरेंद्र यादव आदि शामिल थे।