अमिला। घोसी कोतवाली क्षेत्र के बड़राव ब्लाक स्थिति बीज गोदाम पर बुधवार की शाम बीज के लिए आधार कार्ड देने पहुंचे एक किसान की बाइक की डिकी में रखा एक बैग उड़ा दिया। बैग में 40 हजार नगद, चेक बुक, पासबुक, आधार कार्ड और पैन कार्ड रखा था। बड़राव ब्लाक क्षेत्र के पलिया मोहम्मदपुर निवासी प्रमोद कुमार राय ने काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक घोसी से 40 हजार रुपये निकाले। उक्त रुपये और चेक बुक, पासबुक आदि बाइक की डिकी में रखकर बोझी बाजार पहुंचे। वहां से बड़रांव ब्लाक मुख्यालय स्थित बीज भंडार पहुंच कर डिकी से आधार कार्ड की फोटो कॉपी कृषि बीज भंडार के इंचार्ज को देकर वापस मोटरसाइकिल के पास पहुंचे तो देखा कि बाइक की डिकी खुली हुई है। डिकी में रखा रखा बैग गायब है। बैग में 40 हजार रुपये, बाइक की आरसी, डीएल आदि रखे हुए थे। उचक्के नगदी और इन कागजातों से भरा बैग लेकर फरार हो चुके थे। किसान ने घोसी कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।