फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम आठ बजे के बाद भी बूथों पर लगी रही लंबी कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ/मुहम्मदाबाद गोहना। जनपद के कई बूथों पर देर शाम तक मतदान होता रहा। मतदान का समय वैसे तो शाम छह बजे तक ही था। किंतु छह बजे से पहले कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भारी भीड़ लग गई। कतार में लगे मतदाताओं को मतदान कराने का क्रम देर शाम तक जारी रहा। सदर तहसील के इंदारा बूथ पर समचार लिखने तक लगभग 50 मतदाता कतार में खड़े रहे। उधर मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के रानीपुर और मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक में पंचायत चुनाव के लिए मतदान की गति धीमी होने के कारण तहसील क्षेत्र के कई गॉवो के बूथों पर शाम 6 बजे के बाद भी मतदाताओं की लंबी लाइन लगी हुई थी। ब्लॉक के भदीड, भदवाँ, बनियापार, मकरी आदि गांव के बूथों पर शाम 6 बजे के बाद भी मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है। इसी तरह रानीपुर ब्लाक के काझा खुर्द गांव में 6:40 पर लगभग 300 मतदाता कतार में लगे हुए थे। यहां धीमी मतदान की शिकायत पर शाम 6:45 बजे जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट व अन्य कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि इस दौरान इन बूथों पर रोशनी की व्यवस्था भी नहीं थी। प्रकाश की व्यवस्था न होने के कारण लोग मोबाइल के टार्च जलाकर मतदान कराने को विवश थे। अधिकारियों ने लाइन में लगे लोगों को व्यवस्थित कराया तथा मतदान कर्मियों को यथाशीघ्र मतदान संपन्न कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें